फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices issued to five societies over deficiencies in power infrastructure.

Noida News: बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में खामियाें पर पांच सोसाइटियों को नोटिस जारी

Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to five societies over deficiencies in power infrastructure.
- एनपीसीएल ने 15 दिन के अंदर सोसाइटी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का दिया समय
विज्ञापन

- सोसाइटी प्रबंधन बिजली आपूर्ति बाधित होने एनपीसीएल को बताया था जिम्मेदार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ग्रेनो वेस्ट की 5 सोसाइटियों को नोटिस जारी किया है। पांचों सोसाइटियों में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में खामियों की वजह से ट्रिपिंग व फॉल्ट होने की समस्या बढ़ रही है। एनपीसीएल का आरोप है कि सोसाइटी प्रबंधन बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एनपीसीएल को दोषी ठहरा रहा है जबकि सोसाइटी स्तर पर गड़बड़ी है। इन सभी सोसाइटी को 15 दिन के अंदर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना होगा।

गर्मी शुरू होने के साथ ही ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने लगती है। हाल ही में ग्रेनो वेस्ट की 5 से अधिक सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। ज्यादातर सोसाइटी प्रबंधन ने निवासियों को जानकारी दी कि एनपीसीएल स्तर से आपूर्ति बंद है। इस पर कंपनी ने निराला ग्रीनशायर, अजनारा होम्स, श्री राधा स्काई गार्डन, पंचशील ग्रींस वन और जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि रविवार को ग्रेनो वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसमें एनपीसीएल स्तर से आपूर्ति बाधित नहीं थी। कंपनी ने सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर सोसाइटी के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आम्रपाली सेंचुरियन पार्क और जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी के इंफ्रास्ट्रक्चर में खामी हैं। इनमें जेएम फ्लोरेंस को नोटिस जारी किया गया है। आम्रपाली सेंचुरियन पार्क को भी जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। सेंचुरियन पार्क में आंतरिक बिजली पैनल में अधिक नमी के कारण बिजली की समस्या आई। जबकि जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी में बिजली उपकरणों के उचित रखरखाव और समय पर देखभाल का अभाव मिला। इससे इंसुलेशन खराब हो गया। उससे ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। वहीं पिछले सप्ताह राधा स्काई गार्डन, अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन-1 में भी आपूर्ति प्रभावित रही थी। यहां तीनों सोसाइटी के इंटरनल स्विचगियर में दिक्कत आ रही थी। इसका असर आसपास की सोसाइटियों पर भी पड़ा था। इन तीनों को भी नोटिस जारी कर एचटी स्विचगियर की तत्काल जांच, रखरखाव और परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed