{"_id":"69bd5cd6efbd4a66d305cf0f","slug":"npcl-office-will-remain-open-today-and-tomorrow-noida-news-c-23-1-lko1064-90490-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज और कल खुला रहेगा एनपीसीएल कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज और कल खुला रहेगा एनपीसीएल कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल का कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुला रहेगा। कंपनी प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि 21 मार्च को ईद और रविवार के दिन भी एनपीसीएल के कुछ कार्यालय खुले रहेंगे। जहां लोग सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली के बिलों और बिजली चोरी से संबंधित मामलों की जुर्माना धनराशि का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क एक व दो और इकोटेक-2 का कार्यालय खुलेगा। ब्यूरो
रविवार को खुलेंगे सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय
ग्रेटर नोएडा। जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रविवार को रजिस्ट्री होगी। एआईजी द्वितीय ब्रिजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। साथ ही इस समय नवरात्रि पर्व चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में रजिस्ट्री हो रही है। इस कारण विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी छह कार्यालयों को खोलने का फैसला लिया है। उस दिन भी सामान्य तरीके से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रजिस्ट्री होगी। ब्यूरो
Trending Videos