फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   open electric penal box

Noida News: खुले बिजली के पोल और बॉक्स से बढ़ा हादसे का डर

Thu, 09 Jul 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
open electric penal box
फोटो -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 में जगह-जगह खुले बिजली के पोल और बिजली के बॉक्स लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले बिजली उपकरणों के कारण कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने बताया कि सेक्टर के कई हिस्सों में बिजली के बॉक्स खुले हैं और कुछ जगहों पर बिजली के पोल से जुड़ी व्यवस्था भी ठीक नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में पानी जमा होने के कारण आसपास रहने वाले लोग खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले बिजली बॉक्स को बंद कराया जाए और जलभराव वाली जगहों पर भी ध्यान दिया जाए, जिससे बारिश के समय लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।


- बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया है और ऐसे में खुले बिजली के बॉक्स चिंता बढ़ा रहे हैं। लोगों को डर रहता है कि कहीं किसी तरह की अनहोनी न हो जाए। -अजय राय
विज्ञापन


- बिजली के बॉक्स खुले होने से खतरा बना रहता है। प्रशासन और संबंधित विभाग को समय रहते इनकी जांच कर व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। -भगत सिंह नागर

- बारिश के दिनों में बिजली से जुड़ी छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। खुले बॉक्स और जलभराव की समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। -संजय भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोगों में डर है कि अगर पानी और बिजली के खुले उपकरण संपर्क में आए तो हादसा हो सकता है। -प्रमोद भाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed