फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Key signs of public health improvement from TB screening

Noida News: टीबी स्क्रीनिंग से मिले जनस्वास्थ्य सुधार के अहम संकेत

Thu, 09 Jul 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Key signs of public health improvement from TB screening
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान किए गए तपेदिक (टीबी) जैसी संक्रामक बीमारी पर शोध में बड़ी कामयाबी हासिल की। शोध में सामने आया है कि दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में तपेदिक (टीबी) जैसी संक्रामक बीमारी की स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान जनस्वास्थ्य को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। जिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी) डॉ. विनय कुमार के अध्ययन में पाया गया है कि बड़े आयोजनों में बीमारी की समय रहते पहचान और लोगों को जागरूक करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन


शोध के अनुसार, महाकुंभ-2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच टीबी स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रमों का आकलन किया गया। अध्ययन में पाया गया कि भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में हवा से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है लेकिन यही आयोजन लाखों लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने और ऐसे मरीजों की पहचान करने का अवसर भी देते हैं जिनमें बीमारी का पहले पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

हालांकि, अध्ययन में यह भी सामने आया कि सक्रिय टीबी स्क्रीनिंग संभव होने के बावजूद स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए गए कई लोग आगे की जांच पूरी नहीं करा सके। इसका मुख्य कारण यह रहा कि उन्नत जांच सुविधाएं केवल एक स्थान पर उपलब्ध थीं जिससे बड़ी संख्या में लोगों का फॉलो-अप प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनय कुमार ने कि टीबी की बीमारी को रोकने के लिए भविष्य में महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में विकेंद्रीकृत जांच केंद्र स्थापित किए जाएं, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त तैनाती हो, व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं और मरीजों के लिए प्रभावी फॉलो-अप प्रणाली विकसित की जाए। इससे टीबी के मामलों की शुरुआती पहचान, समय पर उपचार और संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि भारत टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में महाकुंभ जैसे विशाल आयोजनों में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग और जागरूकता कार्यक्रम शामिल करने से बीमारी की जल्द पहचान संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed