{"_id":"6a7c81623a72dd442a0255d1","slug":"panic-in-jewar-due-to-a-rabid-dog-several-people-injured-in-attacks-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9299-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में पागल कुत्ते से दहशत, काटने से कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में पागल कुत्ते से दहशत, काटने से कई लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर में पागल कुत्ते से दहशत, काटने से कई लोग घायल
बिलासपुर (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में पागल लावारिस कुत्ते से लोग दहशत में हैं। लोगों ने बताया कि कुत्ते ने मुहल्ला व्यापारियान, लिख्खी लाठा, टंकी वाला सहित कई अलग-अलग मुहल्लों में कई लोगों पर काटकर घायल कर दिया है। लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
कुत्ते के काटने के कारण निवासी जाहिद, जेनव, अन्नव समेत कई लोग घायल हैं। घायल जब जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो उन्हें वहां उपचार भी नहीं मिला। इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ लोगों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर करना पड़ा। घटना के बाद समाजसेवी विनय शर्मा ने जहांगीरपुर चौकी प्रभारी सोनबीर सिंह को मामले की जानकारी दी और प्राधिकरण की मदद से कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से गांव के बुजुर्ग और बच्चों को बाहर निकलने से मना किया गया है।