{"_id":"6a7c846eec8670042d058cc9","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4604404-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉक्टर को भेजे अश्लील संदेश,.. अब कर रहा बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉक्टर को भेजे अश्लील संदेश,.. अब कर रहा बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर को दी धमकी, घर से निकलते ही पीछा करने का आरोप
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला डॉक्टर का आरोप है कि पहले उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजे गए, विरोध करने पर उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया और फिर धमकियां मिलने लगीं।अब दावा है कि घर से बाहर निकलते ही कोई उनका पीछा भी कर रहा है। लगातार बढ़ते इस रहस्यमयी उत्पीड़न से डॉक्टर और उनका परिवार डरा हुआ है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। एक जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान व्यक्ति ने आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ समय तक उन्होंने मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार आपत्तिजनक संदेश और टिप्पणियां आने पर उन्होंने इसका विरोध किया।
आरोप है कि विरोध करने के बाद आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलने के दौरान उनका पीछा कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक, यह सिलसिला रुक-रुककर पांच जुलाई 2026 तक जारी रहा। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है।