फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers inconvenienced by train delays; reaching the office has become difficult.

Noida News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, दफ्तर पहुंचना हुआ मुश्किल

Thu, 30 Jul 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced by train delays; reaching the office has become difficult.
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद, शाहदरा और दिल्ली की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्री इन दिनों ट्रेनों की देरी से परेशान हैं। नौकरीपेशा यात्रियों को समय पर कार्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों वीरू शर्मा, अंजू, बिरजन, प्रवीण, राजू और हनी कुमार ने बताया कि अलीगढ़, हाथरस और खुर्जा से दिल्ली जाने वाली सुबह की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं। वहीं, शाम को दिल्ली से वापसी करने वाली ट्रेनें भी पिछले करीब दो माह से एक से दो घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की लगातार देरी के कारण उनका समय प्रभावित हो रहा है और मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने रेल प्रशासन से ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर कराने की मांग की है, ताकि दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article