फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people in danger at sector 18 market due to open wire

Noida News: खुले बिजली के तारों से बढ़ा खतरा, ग्राहकों में डर

Tue, 28 Jul 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
people in danger at sector 18 market due to open wire
सेक्टर 18 में खुले तार : व्यापारी
– सेक्टर-18 के व्यापारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

–अक्सर बंद रहती हैं स्ट्रीट लाइटें

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-18 मार्केट में खुले बिजली के तार और बदहाल नागरिक सुविधाएं व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। व्यापारियों का आरोप है कि विद्युत यांत्रिक विभाग की लापरवाही के कारण बाजार में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे ग्राहकों में भी डर का माहौल है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ने लगा है।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार में कई स्थानों पर बिजली के तार खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राहकों को इन तारों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिसके कारण कई लोग दुकानों और शोरूम तक आने से भी हिचक रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इन खतरनाक तारों को व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है। सेक्टर-18 के व्यापारी रोहित विज ने बताया कि बाजार में केवल बिजली की समस्या ही नहीं, बल्कि कई अन्य नागरिक सुविधाएं भी बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर खुली नालियों के कारण वाहन फंस जाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बाजार की डेकोरेटिव लाइटें कभी चालू रहती हैं तो कभी बंद, जबकि कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा बढ़ने से दुकानों के आसपास अराजक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं, जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


लंबे समय से खराब पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें

व्यापारियों ने विद्युत यांत्रिक विभाग और संबंधित विभागों से मांग की है कि खुले बिजली के तारों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए, खराब स्ट्रीट व डेकोरेटिव लाइटों की मरम्मत कराई जाए और बाजार की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि ग्राहकों का भरोसा लौटे और व्यापार सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed