फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The diesel generator failed to start after the power outage at Vihan Green Society.

Noida News: विहान ग्रीन सोसाइटी में बिजली जाने के बाद नहीं चल पाया डीजल जेनरेटर

Tue, 28 Jul 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
The diesel generator failed to start after the power outage at Vihan Green Society.
चार-पांच घंटे बंद रही लिफ्ट, बच्चों और बुजुर्गों को हुई परेशानी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लिफ्ट करीब चार से पांच घंटे तक बंद रही। बिजली जाने के बाद सोसाइटी का डीजल जनरेटर, डीजी भी समय पर नहीं चल पाया, जिससे लिफ्ट समेत अन्य सुविधाएं प्रभावित हुईं। इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोसाइटी निवासी दिनेश ने बताया कि विहान ग्रीन सोसाइटी में तीन टावर हैं, जिनमें 422 फ्लैट और करीब 259 परिवार रहते हैं। उन्होंने कहा कि लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों, बच्चों और अन्य निवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बिजली बाधित होने के कारण लिफ्ट बंद हुई थी, जबकि समय पर डीजी नहीं चलने से समस्या और बढ़ गई। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद डीजी चालू कर दिया गया, जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


एनपीसीएल प्रवक्ता ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया है। बाकी 2 लाख 37 हजार रुपये शुक्रवार तक जमा करने का लिखित आश्वासन दिया। करीब दस घंटे बाद सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। निवासियों का कहना है कि बिजली और बैकअप व्यवस्था को लेकर पहले से बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed