फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: एक गिरफ्तारी से कई राज बेनकाब, घरों में चोरी के साथ करता था गंजा तस्करी

Tue, 28 Jul 2026 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- आरोपी के पास से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
विज्ञापन

- फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, ताले खोलने के उपकरण और गांजा किया बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चोरी और नशे का डबल गेम खेल रहे एक शातिर बदमाश का बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाने के साथ-साथ शहर की सोसाइटियों में गांजे की सप्लाई भी करता था। आरोपी की पहचान साहिल निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तीन सोने की चेन, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का ब्रेसलेट, दो सोने के पेंडेंट, पांच सोने की अंगूठियां समेत अन्य गहने व घटना में प्रयुक्त बाइक, एक फर्जी नंबर प्लेट, करीब दो दर्जन चाबियां और 1.1 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ उसी बाइक से विभिन्न सोसाइटियों और कॉलोनियों में गांजे की सप्लाई भी करता था। आरोपी अबतक 10 से अधिक वारदात कर चुका है।


डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि सोमवार को पुलिस सिटी पार्क नवादा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान साहिल निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के आभूषण, गांजा और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी अपनी बाइक पर बार-बार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था, जिससे उसकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 6 जून 2026 को अल्फा-1 के बी ब्लॉक स्थित एक बंद मकान में चोरी की थी। 11 जुलाई 2026 को सिल्वर ऑक्स सोसाइटी में भी बंद पड़े मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। आरोपी चोरी के साथ-साथ गांजा तस्करी में भी सक्रिय था। वह चोरी की वारदातों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बाइक से ही विभिन्न सोसाइटियों और कॉलोनियों में घूमकर अवैध गांजे की बिक्री करता था। आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed