फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wrestler Dolly honored by the District Wrestling Association.

Noida News: पहलवान डॉली को जिला कुश्ती संघ ने किया सम्मानित

Tue, 28 Jul 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Dolly honored by the District Wrestling Association.
ग्रेटर नोएडा। अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान डॉली राणा को गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ की ओर से सम्मानित किया गया। सोमवार को उनके गांव राजापुर में संघ पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सम्मान समारोह में कुश्ती कोच रवि गुर्जर ने बताया कि डॉली राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में कुश्ती संघ की ओर से उन्हें 11 किलो बादाम भेंट किए गए। साथ ही आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि कुश्ती के विकास और खिलाड़ियों के हित में ओमप्रकाश शर्मा के योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed