{"_id":"6a68b9cc70f62763de0877f2","slug":"traffic-congestion-at-the-hanuman-mandir-rotary-in-greater-noida-west-to-be-resolved-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101569-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विकास ग्रेनो वेस्ट में खत्म होगा हनुमान मंदिर रोटरी का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विकास ग्रेनो वेस्ट में खत्म होगा हनुमान मंदिर रोटरी का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम होगा पूरा
नंबर गेम- 40 प्रतिशत कम होगा रोटरी पर वाहनों का दवाब
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने रोटरी से लेकर 60 मीटर रोड और हिंडन पुल तक लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलेगी। इस रोटरी पर लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। अगले 15 दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रोटरी पर वाहनों का दबाव 40 प्रतिशत तक कम हो सकेगा और वाहन बिना फंसे यहां से गुजर सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि हनुमान मंदिर रोटरी पर वाहनों का दबाव होने की वजह से पीक आवर्स में सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद तात्कालिक योजना में लेफ्ट फ्री टर्न पर काम शुरू कराया गया। अभी सार्वजनिक शौचालय के पीछे की तरफ की लेन बन गई है। इसे मुख्य सड़क से दोनों तरफ जोड़ भी दिया गया है। इससे 60 मीटर रोड से आने वाला ट्रैफिक सूरजपुर की तरफ जा सकता है। अब हनुमान मंदिर के पीछे की तरफ मौजूद एक कच्ची सड़क को लेफ्ट फ्री लेन में बदला जा रहा है। यहां भी काम शुरू हो गया है। इसके बनने से हिंडन पुल की तरफ से आने वाले वाहन 60 मीटर रोड होते हुए गौड़ सिटी और टेकजोन-4 के लिए बिना रोटरी से गुजरे जा सकेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि अगले चरण में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 की तरफ जाम की दिक्कत खत्म करने के लिए लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा दीर्घकालिक योजना में जाम के समाधान के लिए यहां अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने के लिए भी संभावनाओं का आकलन प्राधिकरण करा रहा है। नोएडा से ग्रेनो आने और वापसी के लिए इस रोटरी से करीब 50 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। इससे शाम के समय हनुमान मंदिर से राइस चौक होते हुए बिसरख पुल तक लंबा जाम लगता है। यही जाम आगे डी-मार्ट रोटरी तक भी लग जाता है।
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान मंदिर रोटरी के आसपास लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए लेफ्ट फ्री लेन बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही यह काम खत्म प्राधिकरण का परियोजना विभाग कर लेगा। इसके बाद यहां वाहनों का दबाव कम होने से जाम से भी राहत मिल सकेगी।- सुमित यादव, एसीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण