फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsd

Noida News: दादरी में पुलिया पर ई-रिक्शा पलटा, स्कूल के बच्चे घायल

Tue, 28 Jul 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
gfsd
दादरी (संवाद)। मंगलवार सुबह रेलवे रोड से दौलतराम मार्केट को जोड़ने वाली पुलिया पर एक ई-रिक्शा पलट गया। इसमें स्कूल जा रहे चार-पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण हुई। ई-रिक्शा बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। पुलिया पर मुड़ते समय ई-रिक्शा पलटा और बच्चे उसमें दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और ई-रिक्शा सीधा किया। स्कूल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को स्कूल ले जाकर उपचार किया। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने पुलिया पर मानक अनुसार सड़क न बनने की शिकायत पालिका परिषद कार्यालय में पहले भी की थी, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लापरवाही : नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार द्वारा रेलवे रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार से संपर्क मार्गों की पुलिया मानक अनुसार न बनाने की कई बार शिकायत की है। ठेकेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जल निगम भी नगर की सड़कों की खुदाई कर पाइप लाइन डाल रहा है, जिसे मानक अनुसार नहीं बनाया जा रहा है। जल निगम को भी कई बार पत्र भेजकर शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article