फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three vehicles burned in the basement of Gardenia Glory

Noida News: गार्डेनिया ग्लोरी के बेसमेंट में तीन गाड़ियां जलीं

Tue, 28 Jul 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles burned in the basement of Gardenia Glory
पुनीत धनखड़
जनहानि नहीं, निवासियों ने फायर सिस्टम पर उठाए सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी के बेसमेंट में सोमवार देर रात सीएनजी कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने पास में खड़ी दो अन्य कारों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद बेसमेंट में धुआं भर गया। इसके बाद घबराए लोगों ने अपनी गाड़ियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का हैंडओवर (एओए) को हुए करीब 12 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उनका कहना है कि आग लगने के दौरान बेसमेंट में लगे कई अग्निशमन उपकरण प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सके। लोगों का यह भी आरोप है कि दमकल विभाग के पहुंचने में देरी हुई, जिससे आग का दायरा बढ़ गया। निवासियों का कहना है कि एओए का भी इसमें विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी एओए नई को हेंडओवर नहीं दे रही है, बिल्डर सोसाइटी को बनाकर भाग गया है तो सुनवाई कौन करेगा। गार्डेनिया ग्लोरी में करीब 1400 फ्लैट हैं, जिनमें बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। घटना के बाद निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, 27 जुलाई की रात बेसमेंट में धुआं भरने की सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। दमकल कर्मियों ने बीए सेट पहनकर बेसमेंट में प्रवेश किया, जहां एक सीएनजी कार में आग लगी हुई थी। आग की चपेट में पास में खड़ी दो अन्य कारों के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी को समिति के हैंडओवर हुए करीब 12 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक फायर सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया है। अब पूरे फायर सिस्टम का तकनीकी ऑडिट कराकर कमियों को तत्काल दूर किया जाना चाहिए। -पुनीत धनकड़
रात में बेसमेंट में धुआं फैलने से लोग अपने परिवारों के साथ बाहर निकल आए। बच्चों और बुजुर्गों में काफी डर का माहौल था। इतनी बड़ी सोसाइटी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। भगवान भरोसे ही इंतजाम हैं। - प्रभा गुप्ता

यह घटना प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन के लिए चेतावनी है। बेसमेंट में कई गाड़ियां रखी रहती हैं। संबंधित विभागों को पूरे बेसमेंट और अग्निशमन व्यवस्था की विस्तृत जांच करानी चाहिए। - कमलेश ठाकुर

पुनीत धनखड़

पुनीत धनखड़

पुनीत धनखड़

पुनीत धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed