फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The offer letter will be issued within two months of the OMI-CC.

Noida News: बिल जमा नहीं करने पर काटी विहान ग्रींस सोसाइटी की बिजली

Tue, 28 Jul 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
The offer letter will be issued within two months of the OMI-CC.
4.87 लाख का बिल बकाया होने पर एनपीसीएल की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने मंगलवार सुबह 9 बजे से बिल जमा नहीं करने पर ग्रेनो वेस्ट की विहान ग्रींस सोसाइटी की बिजली काट दी। कंपनी का आरोप है कि बिल्डर ने 8 माह से बिजली बिल जमा नहीं किया है।कंपनी के अनुसार बिल्डर ने बार-बार नोटिस देकर चेतावनी देने के बाद भी पैसा जमा नहीं किया। अचानक बिजली कटने से 150 परिवार परेशान हैं।


एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि विहार ग्रींस सोसाइटी पर 4.87 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। नवंबर 2025 से बिल्डर ने सोसाइटी का बिल जमा नहीं किया है। बिल जमा करने के लिए बिल्डर को बार-बार नोटिस भेजा जा रहा है। 6 जुलाई को कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा गया था। उसमें बिल्डर को 15 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया गया था लेकिन बिल्डर ने तय समय में बकाया बिल जमा नहीं किया। इसके बाद मंगलवार को कंपनी की टीम ने सुबह 9 बजे सोसाइटी की बिजली काट दी। उनका कहना है कि यहां पर मल्टीप्वाइंट कनेक्शन है। बिल जमा होने के बाद ही सोसाइटी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। वहीं बिजली कटने से 150 परिवार परेशान हैं। उनका कहना है कि सुबह से बिजली नहीं होने के कारण घर के जरूरी बिजली उपकरण नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed