फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bharat Ram Global School crowned overall champion.

Noida News: भरत राम ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 28 Jul 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ram Global School crowned overall champion.
अंतर-स्कूल बहु-खेल प्रतियोगिता में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक स्कूलों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रामाज्ञा स्कूल में व्योम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से एक दिवसीय अंतर-स्कूल बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक स्कूलों के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फुटबॉल, शतरंज, योग, स्केटिंग, एथलेटिक्स सहित छह खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। व्योम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक दीपक अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के समग्र प्रदर्शन के आधार पर भरत राम ग्लोबल स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जबकि सफायर इंटरनेशनल स्कूल और सहज इंटरनेशनल स्कूल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। विशाल इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद स्कूल और इंद्रप्रस्थ स्कूल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रामाज्ञा स्कूल की प्रधानाचार्य अवनी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed