{"_id":"6a34051efd40c5d3910bf319","slug":"people-troubled-by-foreign-guests-will-now-rent-out-their-properties-only-after-verification-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7837-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विदेशी मेहमानों से परेशान लोग अब वेरिफिकेशन के बाद ही रखेंगे किराएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विदेशी मेहमानों से परेशान लोग अब वेरिफिकेशन के बाद ही रखेंगे किराएदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-22 डी सोसाइटी में लोगोें ने किया निर्णय, बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराएदार रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी सोसाइटी लेगी एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22डी सोसायटी में विदेशी नागरिकों से परेशान लोगों ने अब किराएदारों को रखने के पहले पुलिस वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया है। सोसाइटी का कोई भी फ्लैट मालिक बिना वेरिफिकेशन के अपना फ्लैट किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर नहीं दे सकेगा। पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सोसाइटी मेंबर को भी देनी होगी। इसके बाद ही किराएदारों को सोसाइटी में रखा जा सकेगा।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि इस समय सोसाइटी में बाहरी लोगों का आना जाना काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोसाइटी में रहने वाले किराएदारों की भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। इससे सोसाइटी के अंदर संदिग्ध गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। इन्हीं सारी चीजों को देखकर यह निर्णय लिया गया है कि बिना वेरिफिकेशन के किसी को भी सोसाइटी के अंदर किराए पर मकान नहीं दिया जाएगा। सोसायटी में रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने के पीछे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। कई बार बिना आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन के लोगों को किराये पर रख लिया जाता है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थिति जटिल हो सकती है।
ज्यादा किराए के लालच में कुछ लोग दे रहे फ्लैट
सोसायटी निवासियों ने बताया कि कुछ फ्लैट मालिक जिन्होंने सिर्फ निवेश के लिए सोसाइटी में फ्लैट लिए हैं, वह अधिक किराये के लालच में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही फ्लैट किराये पर दे देते हैं। इसमें ज्यादातर विदेशी नागरिकों को फ्लैट किराए पर दिए जाते हैं। जिसके बाद वह सोसाइटी में लड़ाई झगड़ा और माहौल खराब करने का काम करते हैं। वहीं कई बार आपत्तिजनक हरकतें करने की शिकायतें भी सोसाइटी में आती हैं। जिसके बाद अब सोसाइटी के मेंबरों ने सार्वजनिक तौर से विदेशी मेहमानों को बिना वेरिफिकेशन के किराए पर मकान न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वाय के साथ की थी मारपीट
निवासियों ने बताया कि सोसायटी में पहले से ही ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की उपलब्धता सीमित है। ऐसे में जो कुछ सेवाएं यहां तक पहुंच रही हैं, उनमें भी अब दिक्कतें सामने आने लगी हैं। लोगों ने बताया कि ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सेवा देने वाले डिलीवरी बॉय भी अब सोसायटी में आने से कतराने लगे हैं। कुछ दिन पहले किराये पर रहने वाले कुछ लोगों द्वारा एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई थी और कथित तौर पर उसका भुगतान भी नहीं किया गया। इस घटना के बाद डिलीवरी कर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, जिसके चलते कई बार वे सोसायटी के अंदर आने से हिचकिचाते हैं। वह सोसाइटी के ऑनलाइन ऑर्डर को कैंसिल कर देते हैं।