सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Permit for Pari Chowk to Noida International Airport route to be available soon.

Noida News: परी चौक से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जल्द मिलेगा परमिट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Permit for Pari Chowk to Noida International Airport route to be available soon.
विज्ञापन
परी चौक से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जल्द मिलेगा परमिट


परिवहन विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
16 जून को मंडलायुक्त की बैठक में तीन मार्गाें के लिए परमिट का रखा जाएगा प्रस्ताव

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में तीन मार्गाें पर बसों के परमिट के लिए 16 जून को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस दौरान गाजियाबाद संभाग के अंतर्गत मार्गों पर बस परमिट जारी करने के लिए आवेदनों पर विचार किया जाएगा।
गौतमबुद्ध नगर में भी तीन मार्गाें पर परमिट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बतादें कि मंडलायुक्त मंडल मेरठ के कार्यालय सभागार में होने वाली बैठक में पहला रूट खुर्जा से बोटेनिकल गार्डन वाया यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर प्राधिकरण के 60 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित सेक्टर-21, सेक्टर-20, 28, सलारपुर, अंडरपास, दनकौर, गोलचक्कर, सेक्टर-17 ई, सेक्टर-26 ई, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय, पी-3 गोलचक्कर, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिला अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सूरजपुर, कुलेसरा, भंगेल तक 57 किमी लंबा रूट होगा। दूसरा रूट यमुना विकास प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय, बोटेनिकल गार्डन वाया सेक्टर-22डी, सलारपुर, अंडरपास, 120 मीटर चौड़ी सड़क, दनकौर, गोलचक्कर, सेक्टर-17 ई, सेक्टर-26 ई, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना विकास प्राधिकरण कार्यालय, पी-3 गोलचक्कर, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिला अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सूरजपुर, कुलेसरा और भंगेल तक करीब 51 किमी लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा रूट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परी चौक तक का प्रस्तावित है। यह करीब 42 किमी लंबा होगा। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि परमिट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 16 जून को मंडलायुक्त की बैठक में परमिट को लेकर निर्णय हो सकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed