सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers are facing inconvenience while waiting for buses at the bus shelter.

Noida News: बस शेल्टर कर रहे बसों के आने का इंतजार, यात्री हो रहे परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Passengers are facing inconvenience while waiting for buses at the bus shelter.
विज्ञापन
फोटो

बस शेल्टर कर रहे बसों के आने का इंतजार, यात्री हो रहे परेशान
-स्थानीय लोग लंबे समय से सिटी बस सेवा शुरू करने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में सालों पहले बने दर्जनों बस स्टॉप आज भी सिटी बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी सहित 15 से अधिक सेक्टरों को जोड़ने वाले मार्गों पर प्राधिकरण ने टीन शेड और बैठने की व्यवस्था वाले 20 से ज्यादा बस शेल्टर बनाए हैं, लेकिन यहां बसें नहीं आतीं।

वर्तमान में सिटी बस सेवा केवल सूरजपुर से परी चौक और मकौड़ा गोल चक्कर से नॉलेज पार्क के बीच ही सीमित है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्रों (सूरजपुर, ईकोटेक, कासना) और दादरी से तिलपता-सूरजपुर-परी चौक मार्ग पर रोजाना हजारों दैनिक यात्री सफर करते हैं। इन रूटों पर बस स्टॉप होने के बावजूद बसें नहीं चलतीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग लंबे समय से इन मार्गों पर भी सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो का लेना पड़ता है सहारा
कासना से अल्फा सेक्टर आने-जाने के लिए रोजाना ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग पर अभी तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं हुई है। -दीपक भाटी, निवासी कासना
विज्ञापन


-सेक्टरों के बीच बनी सड़कों पर बस स्टॉप तो हैं, लेकिन वहां ई-बसों का संचालन नहीं हो रहा है। निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ता है। -मदन कुमार, निवासी ग्रेटर नोएडा

-सेक्टरों को जोड़ने वाले मार्गों पर सिटी बस सेवा शुरू होनी चाहिए। प्राधिकरण पहले ही बस स्टॉप बना चुका है, लेकिन आज तक बसें नहीं पहुंची हैं। -नीरज वर्मा, निवासी ग्रेटर नोएडा

-दादरी से सूरजपुर व ग्रेनो के बीच सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। रूट को ई-बस सेवा में शामिल नहीं किया गया है। -धर्मेंद्र भाटी, निवासी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article