{"_id":"6a675ebc78ae3c17e50868c2","slug":"pf-account-holders-inconvenienced-by-technical-glitch-in-umang-app-noida-news-c-1-noi1095-4547234-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उमंग ऐप में तकनीकी खामी से पीएफ खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उमंग ऐप में तकनीकी खामी से पीएफ खाताधारक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बैलेंस देखने और नया यूएएन बनाने में आ रही दिक्कत, ईपीएफओ ने मेंटेनेंस का दिया हवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के उमंग ऐप में तकनीकी समस्या के कारण पीएफ खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से ऐप के माध्यम से पीएफ बैलेंस देखने और नए यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) बनाने में दिक्कत आ रही है। खाताधारकों के अनुसार ऐप खोलने पर सर्वर एरर, प्रोसेसिंग फेल और जानकारी लोड नहीं होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। कई उपयोगकर्ताओं का कहना है कि लॉगिन करने के बाद भी पीएफ बैलेंस दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, नए यूएएन के लिए आवेदन करने पर प्रक्रिया बीच में ही रुक जा रही है।
सेक्टर-8 निवासी बबलू कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से उमंग ऐप के जरिए पीएफ बैलेंस देखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं सेक्टर-24 निवासी राधे कुमार ने बताया कि नया यूएएन बनवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार अगस्त 2025 से नए यूएएन केवल उमंग ऐप के माध्यम से ही बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि ऐप में तकनीकी समस्या के चलते मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। जल्द ही सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।