{"_id":"6a773f065666b8d1140a5ca6","slug":"plaster-falls-from-balcony-again-families-in-six-towers-live-in-fear-noida-news-c-1-noi1095-4589781-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बालकनी से फिर गिरा प्लास्टर, डर के साये में छह टावरों के परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बालकनी से फिर गिरा प्लास्टर, डर के साये में छह टावरों के परिवार
विज्ञापन
Sikka Karmic Green sector 78 Noida गिरा प्लास्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिक्का ग्रीन सोसाइटी में दो फ्लैटों की बालकनी का प्लास्टर गिरा, 10 दिन पहले महिला पर भी गिरा था हिस्सा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का ग्रीन सोसाइटी में शनिवार सुबह एक साथ दो फ्लैटों की बालकनी का प्लास्टर गिरने से निवासियों में डर का माहौल है। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा, दोनों बालकनियों में कोई मौजूद नहीं था। एक फ्लैट में मालिक और दूसरे में किराएदार रह रहा है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में लगातार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
निवासियों के मुताबिक करीब दस दिन पहले भी बालकनी का प्लास्टर गिरने से पूजा कर रही एक महिला घायल हो गई थी। उसके हाथ में चोट आई थी। इसके बाद भी मरम्मत नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका आरोप है कि मरम्मत के लिए शिकायत करने पर अतिरिक्त खर्च होने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता है। सोसाइटी के कई हिस्सों में प्लास्टर टूटकर गिर चुका है।
कोट- (फोटो हैं)
एक साल से कर रहे शिकायत-
निवासी देवेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह दो फ्लैटों की बालकनी में प्लास्टर गिरने की सूचना मिली। इस संबंध में पिछले एक साल से आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
बच्चों को बाहर भेजने में डर-
निवासी मोनिका ने कहा कि वह ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं और उनके छोटे बच्चे हैं। लगातार प्लास्टर गिरने की घटनाओं के कारण बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है।
बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे-
निवासी नीरज ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में फ्लैट खरीदा था। उस समय बेहतर सुविधाओं के सपने दिखाए गए थे, लेकिन अब बुनियादी जरूरतों के लिए भी निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।