फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four laptops and two mobile phones stolen from PG

Noida News: पीजी से चार लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी

Sat, 08 Aug 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Four laptops and two mobile phones stolen from PG
पीजी से चार लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 के रसूलपुर नवादा गांव स्थित पीजी में देर रात मौका पाकर चोर दो कमरों में दाखिल हुए और वहां रखे चार लैपटॉप, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसके बाद सेक्टर-58 थाना पुलिस से शिकायत की गई। राजस्थान के अलवर निवासी आईटी कंपनी में कार्यरत दीपांशु सैनी सेक्टर-62 स्थित में काम करते हैं और रसूलपुर नवादा गांव के वाओ पीजी में रहते हैं। उनके साथ हर्ष रहता है। पास के कमरे में कन्हैया और चिराग रहते हैं। पांच अगस्त की रात सभी सो रहे थे। इसी दौरान चोर दोनों कमरों में पहुंचा। दीपांशु और हर्ष के लैपटॉप, मोबाइल, बैग, चार्जर व अन्य सामान तथा कन्हैया और चिराग के दो लैपटॉप और पर्स चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed