{"_id":"6a77516810e0102646004dd6","slug":"rs-20-lakh-withdrawn-from-a-doctors-two-accounts-after-hacking-his-mobile-grnoida-news-c-1-noi1095-4589779-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल हैक कर डॉक्टर के दो खातों से 20 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल हैक कर डॉक्टर के दो खातों से 20 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मोबाइल हैक कर डॉक्टर के दो खातों से 20 लाख रुपये निकाले
- साइबर ठगी के बाद एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने 66 वर्षीय डॉक्टर के मोबाइल फोन को निशाना बनाकर उनके दो बैंक खातों से करीब 20 लाख रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने के मैसेज मिलने के बाद डॉक्टर को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई है।
सेक्टर-ईटा-2 स्थित सोसायटी निवासी डॉ. नैपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दो अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। उनके एचडीएफसी बैंक के अल्फा-वन स्थित खाते से 18.50 लाख रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के अल्फा-वन शाखा स्थित खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए गए।
डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने किसी व्यक्ति को बैंक खाते से संबंधित जानकारी नहीं दी थी और न ही इस तरह का कोई लेनदेन किया। मोबाइल पर बैंक खाते से रकम निकलने के संदेश आने के बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से खातों की जांच कराई और साइबर अपराध की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। पुलिस को आशंका है कि साइबर ठगों ने पहले डॉक्टर के मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई। इसके लिए व्हाट्सऐप के माध्यम से कोई लिंक या फाइल भेजे जाने की संभावना है। अनजाने में उस पर क्लिक करने के बाद मोबाइल में मौजूद जानकारी तक ठगों की पहुंच हुई होगी। इसके बाद बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर दोनों खातों से रकम निकाली गई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि जांच के दौरान मोबाइल फोन और बैंक खातों से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा रकम ट्रांसफर होने के बाद किन-किन खातों में पहुंची, इसकी जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।