{"_id":"69de3e8f6da301d9db026d19","slug":"plaster-fell-near-the-swimming-pool-people-narrowly-escaped-noida-news-c-23-1-lko1064-92308-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्विमिंग पूल के पास गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्विमिंग पूल के पास गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी के क्लब हाउस में स्विमिंग पूल के पास प्लास्टर गिर गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। इस कारण सोसाइटी में आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है। निवासियों को भले ही एओए मिल गई हो लेकिन उसके पास कम अधिकार होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निवासी शुभ्रा शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में रविवार को प्लास्टर गिरा। ऐसी घटना अक्सर होती रहती है। इसके अलावा बिजली का बिल एडवांस में देने के बाद भी एनपीसीएल का बकाया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की बिजली भी कटने वाली है। पार्क से लेकर ओपन एरिया में साफ सफाई के नाम पर केवल बिल्डर ने निवासियों ने मेंटेनेंस लिया लेकिन कुछ भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को एओए को हैंडओवर मिला है। अब एओए ने काम करना तो शुरू किया है लेकिन पुराने फंड का कोई हिसाब तक नहीं दिया गया है। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं है। हर समय पानी भरा रहता है। आईएफ़एमएस फंड तीन करोड़ है। उसको भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में कई कार्य अधूरे हैं।
Trending Videos