{"_id":"69e60ca9c012fe009c0b5405","slug":"video-divine-event-of-shiva-katha-in-noida-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में शिव कथा का दिव्य आयोजन, ब्रह्मज्ञान से जागृत होगा ‘शिव तत्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में शिव कथा का दिव्य आयोजन, ब्रह्मज्ञान से जागृत होगा ‘शिव तत्व’
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:53 PM IST
Link Copied
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यह कथा 25 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।
कथा के दूसरे दिन भी माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। संस्थान की साध्वी प्राची ने बताया कि ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही व्यक्ति के भीतर छिपा ‘शिव तत्व’ प्रकट होता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में खासकर युवा वर्ग अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में इस तरह की कथाएं उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
साध्वी प्राची ने यह भी बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है, जिससे लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस बात का प्रमाण है कि नोएडा की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। बड़ी संख्या में लोग कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।