फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players shine in Taekwondo Championship

Noida News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जलवा

Sun, 02 Aug 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Players shine in Taekwondo Championship
नोएडा के 13 बच्चों ने जीते पदक
नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली के अशोक निकेतन स्थित अशोका भवन में रविवार को आयोजित 13वीं ओपन शाहदरा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नोएडा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया और सभी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पदक जीतकर गौतमबुद्ध नगर का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने कुल 10 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए। कोच अनीता गिरी ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन नोएडा के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। खिलाड़ियों की तकनीक, आत्मविश्वास और बेहतर खेल कौशल की सभी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और उनके परिवारों के सहयोग का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed