{"_id":"6a78e24f3fb9544a0202a40c","slug":"players-will-train-by-paying-an-annual-fee-of-210-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102747-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 50 रुपये रोजाना नहीं, 210 रुपये वार्षिक शुल्क देकर अभ्यास करेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 50 रुपये रोजाना नहीं, 210 रुपये वार्षिक शुल्क देकर अभ्यास करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के फैसले से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर अभ्यास का मंच
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का खिलाड़ियों का सपना जल्द पूरा होना वाला है। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम को आमजन और खिलाड़ियों के लिए खोलने के फैसले पर खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। खिलाड़ियों को अब स्टेडियम में विभिन्न खेल सुविधाओं में अभ्यास के लिए रोजाना 50 रुपये का शुल्क नहीं देना होगा। फैसले के अनुसार अब 18 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों को यह सुविधा 210 रुपये सालाना और 18 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को 310 रुपये सालाना शुल्क पर अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
खिलाड़ियों का कहना है कि इस निर्णय से जिले की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच नियमित अभ्यास करने का अवसर मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी पहले से अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। उनका कहना है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अब तक करीब 50 रुपये शुल्क देना होता था। दरअसल, जिले के कई खिलाड़ी अब तक अभ्यास के लिए निजी मैदानों या सीमित संसाधनों पर निर्भर थे। कुछ खिलाड़ियों को बेहतर तैयारियों के लिए दिल्ली या आसपास के राज्यों व जिलों में जाना होता था।
खिलाड़ियों का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास और बेहतर सुविधाएं सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। यदि अभ्यास का स्तर अच्छा होगा तो जिले से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। कोच अमित भाटी का कहना है कि जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का यह कदम खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि स्टेडियम के नियमित संचालन और बेहतर प्रबंधन से आने वाले वर्षों में कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौतमबुद्ध नगर खेल मानचित्र पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान पर अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इससे तकनीक और फिटनेस दोनों में सुधार होगा। - रौनक, एथलीट
स्टेडियम खुलने से नियमित प्रशिक्षण मिलेगा। हमें अपने प्रदर्शन में तेजी से सुधार करने का अवसर भी मिलेगा। - निशांत, एथलीट
अब जिले के खिलाड़ियों को बाहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी और यहीं गुणवत्तापूर्ण अभ्यास संभव होगा। - कर्ण शर्मा, क्रिकेटर
नए खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा और अधिक बच्चे खेलों से जुड़ेंगे। - कुश मिश्रा, क्रिकेटर
कोट
जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ अच्छी सुविधाओं और नियमित अभ्यास की थी। यह फैसला निश्चित रूप से खिलाड़ियों के भविष्य के लिए सकारात्मक साबित होगा। - तालीब अली, कोच