Noida Protest: सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस लाइन लेकर गई फोर्स, DND पहुंचे थे सभी नेता; सीएम योगी पर निशाना
नोएडा में श्रमिकों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने डीएनडी पर रोक लिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई विधायकों और नेताओं को पुलिस फोर्स ने जबरन ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन ले गई।
विस्तार
श्रमिकों से मिलने नोएडा आ रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस फोर्स ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन के गई है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, पंकज कुमार मालिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सुनील चौधरी सुबह डीएनडी पर पहुंचे।
जहां इन्हें पुलिस फोर्स ने नोएडा में प्रवेश करने से रोका। विरोध में प्रतिनिधि मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिस वजह से जाम लग गया। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को ग्रेटर नोएडा ले गई है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार नोएडा में पीड़ित श्रमिकों से भेंट करने एवं उनकी समस्याओं को जानने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी की पुलिस द्वारा रोका जाना घोर निंदनीय है।
ये सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास… pic.twitter.com/syO0Lbp9uB — Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 17, 2026
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कर जानकारी देते हुए लिखा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नोएडा में पीड़ित श्रमिकों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री योगी की पुलिस द्वारा रोका जाना घोर निंदनीय है।
आगे लिखा कि ये सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती, समाजवादी पार्टी हर कदम पर श्रमिकों का वेतन बढ़ाये जाने के लिए हो रहे इस संघर्ष में उनके साथ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
