सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chess Mahakumbh starts today, 350 players will take part

Noida News: शतरंज का महाकुंभ आज से, 350 खिलाड़ी आजमाएंगे हाथ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Chess Mahakumbh starts today, 350 players will take part
विज्ञापन
सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में आज सुबह नौ बजे से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता होगी। जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में इसका आयोजन होगा। बालक-बालिका अंडर-7, 9, 11, 13, 15, 17 व 19 कैटेगरी के करीब 350 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम के अनुसार, प्रतियोगिता के पहले दिन यानी शनिवार को अंडर-7, 11, 15 और 19 वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि रविवार को अंडर-9, 13 और 17 के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की अंडर-7, 9, 11 व 13 कैटेगरी में प्रथम व द्वितीय और अंडर-15, 17 व 19 कैटेगरी में प्रथम चार स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी सीतापुर में 22 अप्रैल से चार मई तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
अतुल निगम ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने का एक सशक्त माध्यम भी साबित होगी। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सुनील कुमार प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल, चेयरमैन कुशल सिंह और एचओडी रविंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed