फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polling booths to be set up near sectors and societies; suggestions invited.

Noida News: सेक्टर व सोसाइटी के आसपास बनेंगे मतदान बूथ, मांगे सुझाव

Wed, 22 Jul 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Polling booths to be set up near sectors and societies; suggestions invited.
ग्रेटर नोएडा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आरडब्ल्यूए और एओए के अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेक्टर और सोसाइटियों में रहने वाले मतदाताओं को घर के पास ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसी हिसाब से मतदान बूथ बनाए जाएंगे। इस संबंध में सभी आरडब्ल्यूए और एओए से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर 1200 मतदाताओं पर एक मतदान बूथ बनाया जा रहा है। इस समय जिले में बूथों के संभाजन व चिह्नांकन किया जा रहा है। उन्होंने आरडब्ल्यूए व एओए के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की है। जिन जगहों पर 300 से 1200 मतदाता रहते हैं और सुरक्षित वातावरण के साथ सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है तो वहां बूथ बनाने का सुझाव या प्रस्ताव मांगा है। इन सुझाव व प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि आगामी दो दिन के अंदर जिला निर्वाचन कार्यालय में या फिर ई-मेल adeo-gbn@nic.in पर उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed