सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power outages lasting hours have caused distress in several areas, including Sector-100.

Noida News: सेक्टर-100 समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती ने किया बेहाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Power outages lasting hours have caused distress in several areas, including Sector-100.
विज्ञापन
सेक्टर-100 समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती ने किया बेहाल

नोएडा। शहर के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान बढ़ने से विद्युत निगम के सारे उपकरण जवाब दे गए। बुधवार को जैसे ही तापमान चढ़ा, विद्युत निगम की सारी व्यवस्थाएं ठप नजर आईं। सेक्टर-22, 27, 34, 61, 49, 51, 52, 71, 72, 73, 100 समेत कई सेक्टरोंं में बिजली गुल रही। कहीं फाल्ट तो कहीं ओवरलोडिंग से बिजली बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को चार से पांच घंटे बगैर बिजली के समय काटना पड़ा। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर घरों में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों पर पड़ा। कुछ जगहों पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के कंट्रोल रूम और उपकेंद्र के नंबर पर शिकायत करके जानकारी भी दी। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया बहाल बिजली देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed