सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power supply disrupted for hours in Hoshiarpur due to transformer failure.

Noida News: होशियारपुर में ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटों गुल रही बिजली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours in Hoshiarpur due to transformer failure.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी बढ़ने के साथ शहर की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। दोपहर और रात के समय बार-बार हो रही बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। होशियारपुर में मंगलवार रात से ही बिजली गुल रही जो कि बुधवार को सुचारू हो सकी। ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण उपभोक्ताओं को लगभग छह घंटे गर्मी का सामना करना पड़ा।
वहीं निर्बाध आपूर्ति देने के दावे भी विद्युत निगम की तैयारियों की तरह हवा हो गए हैं। निगम की ओर से किए जा रहे क्षमता वृद्धि के काम भी गर्मी के सामने टिक न सके। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने सारी तैयारियों को ध्वस्त कर दिया है। तीन से चार घंटे की कटौती होने के कारण उपभोक्ताओं को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर से दोपहर और शाम के समय ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन ने उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ाई है। भंगेल, होशियारपुर, सलारपुर, निठारी, सर्फाबाद, बरौला, सेक्टर 52, 76, 122, 135, 145 समेत कई क्षेत्रों में ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताहभर में 600 मेगावाट बढ़ी मांग
विद्युत निगम के सारे उपकरण भी पूरी क्षमता पर चल रहे हैं। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया बिजली की मांग सप्ताहभर पहले 2050 मेगावाट थी। अब मांग 2609 मेगावाट रिकार्ड की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ रही है। आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए टीम कार्य कर रही है। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो रही हैं वहां टीम समय रहते आपूर्ति बहाल करने का कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


पानी का छिड़काव और कूलर लगाकर गर्मी से बचाए जा रहे ट्रांसफार्मर
गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंके नहीं इसका बंदोबस्त भी विद्युत निगम कर लिया है। वितरण ट्रांसफार्मर पर तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं पॉवर ट्रांसफार्मर पर कूलर लगाए गए हैं। ये इंतजाम इसलिए किए गए हैं ताकि ट्रांसफार्मर के अंदर के ऑयल का तापमान ज्यादा न पहुंच जाए। तापमान ज्यादा पहुंचने से ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति बन सकती है। फिर आपूर्ति सुचारू करने में निगम को घंटों का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed