फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Preparations underway to open the Sector 52-51 skywalk.

Noida News: सेक्टर-52-51 स्काईवॉक को खोलने की तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to open the Sector 52-51 skywalk.
नोएडा। ब्लू लाइन मेट्रो के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन मेट्रो के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच जून-2023 से बन रहे स्काईवॉक को नोएडा प्राधिकरण की तैयारी अब खोलने की है। प्राधिकरण के वर्क सर्कल की तरफ सीईओ कृष्ण करुणेश को जानकारी दी गई है कि काम तकरीबन पूरा हो गया है। 15 या 16 अगस्त से स्काईवॉक खोला जा सकता है। सीईओ ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी काम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार से प्राधिकरण ने स्काईवॉक में लगे ट्रेवलेटर का ट्रायल शुरू किया। स्काईवॉक चालू होने से ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

अभी खुला नहीं और हटाने की शुरू हो गई चर्चा
स्काईवॉक अभी चालू नहीं हो पाया है लेकिन इसके हटाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इसके लिए समय 2029 तय है। ऐसे में प्राधिकरण की 33 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि बेकार हो जाएगी। स्काईवॉक हटाए जाने की चर्चाओं के पीछे वजह प्राधिकरण व स्काईवॉक के पास मॉल बना रही आइकिया कंपनी के संग किया गया समझौता है। समझौते के तहत 2029 तक यह मॉल बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी मॉल के अंदर से ही दोनों स्टेशन को जोड़ते हुए स्काईवॉक बनाएगी। फिर यह स्काईवॉक हटाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed