{"_id":"69c0170b5d04ea9b2900c3cf","slug":"relief-for-golden-palm-societys-aoa-after-receiving-clean-chit-noida-news-c-1-noi1095-4079731-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को क्लीनचिट मिलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को क्लीनचिट मिलने से राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन पाम सोसाइटी की एओए को क्लीनचिट मिलने से राहत
डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से ऑडिट के लिए नियुक्त की गई थी एक फर्म
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। द गोल्डन पाम सोसाइटी एओए पर लगे वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों में हुई जांच में फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्लीन चिट मिली है। यह जांच डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त की गई फर्म ने की। बीते पांच वर्षों में बैंक खाते और लेन-देन के रिकाॅर्ड खंगाले गए। सभी दस्तावेज मांगे गए।
हर तरह से जांच के बाद फर्म की ओर से जारी हुई ऑडिट रिपोर्ट में एओए को क्लीनचिट मिली है। बतादें कि सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पाम सोसाइटी एओए पर एक निवासी ने फंड डायवर्जन, सोसाइटी फंड का गलत और निजी उपयोग में लेने का आरोप लगाते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की गई थी। डिप्टी रजिस्ट्रार ने एक फर्म नियुक्त कर जांच कराई। फर्म की ओर से जांच के बाद क्लीनचिट दी गई है। फर्म ने एओए के अकाउंट्स को छानबीन के दौर से गुजारा। मेंटेनेंस चार्ज से आने वाली हर पाई का हिसाब, सोसाइटी की सुविधाओं जैसे लिफ्ट, सिक्योरिटी, पावर बैकअप, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम आदि पर हुए खर्च, एजेंसियों को किए गए भुगतान, स्टाफ सैलरी, यूटिलिटी बिल समेत अन्य बिलिंग की भी जांच की गई। एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि ऑडिट के दौरान हर प्रकार से सहयोग किया गया। एजीएम में वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाता है। शिकायत उस व्यक्ति की ओर से की गई, जिसका सोसाइटी में फ्लैट ही नहीं है।
Trending Videos