{"_id":"6a7ad3a3691c32622606fd20","slug":"residents-staged-a-protest-over-the-water-problem-in-the-society-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में पानी के संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे निवासी; विरोध प्रदर्शन और रास्ता किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में पानी के संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे निवासी; विरोध प्रदर्शन और रास्ता किया जाम
Tue, 11 Aug 2026 01:18 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:18 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सड़क से हटने और यातायात सुचारु करने की अपील की, लेकिन निवासी अपनी मांग पर अड़े हुए है। निवासियों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें बार-बार प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सोसाइटी में पानी के संकट पर फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में पानी की समस्या को लेकर निवासियों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर उतर आया। पानी का प्रेशर बेहद कम होने से परेशान बड़ी संख्या में निवासियों ने मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
रोड जाम होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निवासियों को समझाने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सड़क से हटने और यातायात सुचारु करने की अपील की, लेकिन निवासी अपनी मांग पर अड़े हुए है। निवासी सौरव ने बताया कि पुलिस की ओर से बिल्डर को मौके पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में लंबे समय से पानी का प्रेशर कम होने की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
निवासियों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें बार-बार प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन