{"_id":"6a6f32123063d252e60b130a","slug":"road-accident-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102030-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जगत फार्म गोल चक्कर के पास पिछले माह एक सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बीते माह 7 जुलाई की रात की थी। इस मामले में पीड़ित के पिता रंजीत कुमार शर्मा की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सूरजपुर निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विशाल उपाध्याय अपने दोस्त राहुल के साथ 7 जुलाई की रात करीब 10 बजे जगत फार्म गोल चक्कर के पास खाना खाने गया था। वापसी के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक बताते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया। इलाज के दौरान 9 जुलाई को विशाल की मौत हो गई थी। वहीं राहुल को उसके परिजन आगरा के एसएन अस्पताल ले गए थे। जहां आईसीयू में भर्ती रहने के बाद 17 जुलाई की रात करीब 2 बजे उसकी भी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त दोनों युवकों ने हेलमेट लगाया था कि नहीं।