फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service road to provide relief from traffic jams at Greater Noida's LG Roundabout.

Noida News: ग्रेनो के एलजी गोल चक्कर पर जाम से निजात दिलाएगी सर्विस रोड

Sun, 02 Aug 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Service road to provide relief from traffic jams at Greater Noida's LG Roundabout.
फोटो:
विज्ञापन

--------
ग्रेनो के एलजी गोल चक्कर पर जाम से निजात दिलाएगी सर्विस रोड
-प्राधिकरण बना रहा है सूरजपुर से डीपीएस की तरफ जाने वाली सड़क की सर्विस रोड
-एलजी कंपनी के ट्रक मुख्य सड़क पर नहीं हो सकेंगे खड़ा, सर्विस रोड का करेंगे प्रयोग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण एलजी गोल चक्कर के पास सर्विस रोड का निर्माण करा रहा है। जो लोगों को एलजी गोल चक्कर के जाम से निजात दिलाएगी। सूरजपुर-कासना रोड के एलजी गोल चक्कर पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। साथ ही गोल चक्कर से डीपीसी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क पर एलजी कंपनी का मुख्य गेट है जिससे भारी वाहन कंपनी में प्रवेश करते हैं, इस प्रक्रिया में समय लगने के कारण मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की लाइन लग जाती है। प्राधिकरण ने जाम की समस्या का समाधान करने के लिए सर्विस रोड का निर्माण शुरू किया है। अफसरों ने बताया कि सर्विस रोड बनने के बाद एलजी कंपनी के भारी वाहनों को उस पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इससे एलजी गोल चक्कर और डीपीएस जाने वाली रोड पर भारी वाहन नहीं जाएंगे। इससे यातायात सामान्य होने में मदद मिलेगी।

---------------------
ग्रेटर नोएडा की हर सड़क होगी 10.50 मीटर चौड़ी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की सड़कों को भी चौड़ा करने का काम कर रहा है। सेक्टरों के बीच की सड़कें अभी 7 मीटर चौड़ी है, जबकि सेंट्रल वर्ज 10 मीटर चौड़ा है। प्राधिकरण अब सड़कों को 10.50 मीटर चौड़ा कर रहा है। काफी जगह का टेंडर निकालकर काम शुरू हो गया है। जबकि बाकी जगह भी काम जल्द शुरू होंगे। अफसरों ने बताया कि सेंट्रल वर्ज को 10 मीटर से कम करके 3 मीटर किया जाएगा। इस 7 मीटर के अतिरिक्त हिस्से को 3.50-3.50 मीटर करके सड़क के दोनों तरफ शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed