{"_id":"6a6f3e54d54de8b61d03e4c0","slug":"video-cleanliness-drive-in-noida-residents-made-aware-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में स्वच्छता अभियान, निवासियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में स्वच्छता अभियान, निवासियों को किया जागरूक
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:25 PM IST
Link Copied
स्वच्छता अभियान में निवासियों को किया जागरूक कहा न गंदगी करेंगे न करने देंगे
नोएडा। सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सोसाइटी के बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के डॉ. महिपाल सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे बोलने और खड़े होने के तरीके का भी हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। सोसाइटी निवासियों ने उनके नेक कार्यों के लिए उन्हें सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य चर्चा के बाद सभी ने सोसाइटी में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निवासियों को बताया गया कि कूड़ा खुले में न फेंककर कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें। इस दौरान लोगों ने सफाई भी की और स्वास्थ्य विभाग के ट्रैक्टर में एकत्रित कूड़ा डाला। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में नीतू सिंह ने सभी को शपथ दिलाई कि "हम न गंदगी करेंगे और न करने देंगे। महिलाओं ने कहा कि वे आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगी। समाजसेवी नरेश यादव ने अभियान में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पतंग वितरित की सभी ने स्वास्थ विभाग के अर्जुन समेत पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर फौजी हरिवंश सिंह, पूर्व अध्यक्ष सतवीर यादव, अरविंद सिंह,आकाश शर्मा, अनिरुद्ध राय, संदीप सिंह, डीएस नेगी, सुंदर सिंह, दिनेश पुनिया, हिमांशु चौधरी,अमोद कुमार, अवधेश राणा, पंकज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।