Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Disabled Shiva devotee's unwavering resolve: Weak in both legs, yet he performs the Kanwar Yatra every year and offers water.
{"_id":"6a6ef030f64503efbc03aa1c","slug":"video-disabled-shiva-devotees-unwavering-resolve-weak-in-both-legs-yet-he-performs-the-kanwar-yatra-every-year-and-offers-water-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शिवभक्त का अटूट संकल्प: दोनों पैरों से कमजोर, फिर भी हर साल कांवड़ यात्रा कर चढ़ाते हैं जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शिवभक्त का अटूट संकल्प: दोनों पैरों से कमजोर, फिर भी हर साल कांवड़ यात्रा कर चढ़ाते हैं जल
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:52 PM IST
Link Copied
श्रावण मास शुरू होते ही देशभर में शिवभक्ति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। श्रद्धालु अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पवित्र नदियों से कांवड़ में जल भरकर कई किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुहारी के पास एक दिव्यांग शिवभक्त की आस्था और संकल्प ने राहगीरों को भावुक कर दिया।
रोनी गांव निवासी मोहन पाल (45) दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी शिवभक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे शारीरिक कमजोरी भी बेबस नजर आई। मोहन पाल अपनी टोली के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार रामराजा धाम ओरछा स्थित पवित्र बेतवा नदी से जल भरकर करीब 70 किलोमीटर यात्रा करते हुए मऊरानीपुर क्षेत्र के केदारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते आ रहे हैं।
मोहन पाल ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा को पूरा करने में लगभग छह दिन का समय लगता है। कठिन मार्ग और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनकी आस्था कभी कमजोर नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा और श्रद्धा ही उन्हें हर वर्ष यह यात्रा पूरी करने की शक्ति देती है।
यात्रा में उनके साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों की टोली के अलावा युवा और विभिन्न वर्गों के कांवड़िये भी शामिल हैं। टोली में कल्लू पाल, विकास, विशाल, अभिराज, राजाराम सहित अन्य श्रद्धालु शिवभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा कर रहे हैं। दिव्यांग शिवभक्त के इस अटूट संकल्प और भक्ति को देखकर मार्ग से गुजरने वाले लोग उनकी सराहना करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।