{"_id":"6a6ef05b1603776e30085ad9","slug":"video-speeding-vehicle-collided-with-tractor-carrying-pilgrims-killing-one-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार; एक की माैत और पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार; एक की माैत और पांच घायल
कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हाईवे पर कांवड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की माैत हो गई और पांच कांवड़िए घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घायल सभी कांवड़िए जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव किशनपुर के निवासी हैं। ट्रैक्टर पर सवार होकर सोरों व कछला घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार कई श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े और छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क हादसा रात करीब 12 बजे एटा बाईपास पर गांव नगला मदिया के समीप हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि कांवड़ियों के ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट गया, जिसकी वजह से पहिया निकल गया और वह अनियंत्रित होकर एक कैंटर से टकरा गया। इस हादसे में गांव किशनपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी निवासी निशा, गीतम, मुस्कान, संध्या, सत्यपाल और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसी समय सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यपाल (35) की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन द्वारा जिला चिकित्सालय मैनपुरी ले जाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का मैनपुरी में ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।