{"_id":"6a6ee1ce469f8ced930df69b","slug":"video-haroli-four-new-bus-routes-start-mukesh-agnihotri-una-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली से आज चार नए बस रूट शुरू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली से आज चार नए बस रूट शुरू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:51 AM IST
Link Copied
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के लोगों को रविवार को सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली से चार नए बस रूटों का शुभारंभ करेंगे और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नई बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और दिल्ली सहित अन्य गंतव्यों की यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
शुरू किए जा रहे नए रूटों में हरोली–एम्स बिलासपुर, हरोली–रामपुर पुल–गोंदपुर, हरोली मुद्रिका (लोकल सर्कुलर सेवा) और हरोली–दिल्ली बस सेवा शामिल हैं।
इन बस सेवाओं के संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। विशेष रूप से एम्स बिलासपुर उपचार के लिए जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह सेवा काफी लाभदायक मानी जा रही है।
सरकार का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन पहुंचाना और लोगों को सुरक्षित, सुलभ एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।