{"_id":"6a6f3fe7b620bcf305060d98","slug":"dfgsdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102061-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट से सोने के आभूषण और टैबलेट ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट से सोने के आभूषण और टैबलेट ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-12 दिन बाद लौटे परिवार को फ्लैट में चोरी का लगा पता, बालकनी की खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश
-गौड़ सिटी-1 की 7 एवेन्यू सोसाइटी में वारदात, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-1 की 7 एवेन्यू सोसाइटी में एक फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार 12 दिन बाद घर लौटा तो फ्लैट का सामान बिखरा मिला। जांच में पता चला कि चोर बालकनी की ओर लगी खिड़की का शीशा तोड़कर घर में घुसे और सोने के आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7 एवेन्यू के टावर-सी स्थित फ्लैट में रहने वाले गुरमीत 22 जुलाई को परिवार सहित झारखंड स्थित अपनी ससुराल गए थे। 1 अगस्त की सुबह जब वह वापस लौटे तो घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं, लेकिन बालकनी की ओर लगी खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। फ्लैट के अंदर प्रवेश करने पर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र और एक टैबलेट गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपयेहै।
गुरमीत का कहना है कि सोसाइटी में चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और प्रवेश-निकास पर निगरानी की व्यवस्था है। इसके बावजूद चोरों का फ्लैट तक पहुंचकर वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।