{"_id":"6a43be0eaf63c01c2e06d779","slug":"schools-will-come-alive-again-today-the-buzz-of-children-will-bring-back-the-liveliness-noida-news-c-23-1-lko1064-98825-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज से फिर गुलजार होंगे स्कूल, बच्चों की चहक से लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज से फिर गुलजार होंगे स्कूल, बच्चों की चहक से लौटेगी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इंटर कॉलेज और निजी स्कूलों में तैयारियां पूरी, सुबह 7 से 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद बुधवार से जिले के इंटर कॉलेज और निजी स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू होगी। बच्चों की चहल-पहल, प्रार्थना सभा और कक्षाओं की रौनक के साथ स्कूलों में नया उत्साह लौटेगा। पहले दिन विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्कूलों ने विशेष तैयारियां की हैं। नए छात्रों का परिचय कराया जाएगा और शिक्षकों को पहले दिन से नियमित पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।
रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि अप्रैल में नया सत्र शुरू हो चुका था, लेकिन लंबे अवकाश के बाद बच्चों को दोबारा पढ़ाई की लय में लाना चुनौतीपूर्ण होता है। शुरुआती दिनों में पुराने पाठ का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सना जैन ने बताया कि नर्सरी के बच्चों के लिए विशेष स्वागत व्यवस्था की गई है। स्कूल वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अभिभावकों का भी स्वागत किया जाएगा। दूसरी ओर, कई अभिभावकों ने शिकायत की कि कुछ स्कूलों ने अब तक समय और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कोई सूचना नहीं भेजी है। अभिभावक अभिनव ने कहा कि बीएसए के आदेश के बावजूद यदि स्कूल अभिभावकों को जानकारी नहीं दे रहे हैं तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि अधिकांश स्कूलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विद्यार्थियों के स्वागत के लिए परिसर को सजाया गया है।