सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: हुक्का विवाद में युवक पर हमला, मारपीट में दो हड्डियां टूटीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
sdfg
विज्ञापन
- प्लॉट पर बुलाकर की पिटाई, नाम आने पर परिवार को भी दी धमकी
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। घंघौला गांव में हुक्का पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित शिवन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मार्च को शाम उसके बेटे दिनेश को सौरभ नामक युवक ने फोन कर अपने प्लॉट पर बुलाया। वहां पहले से 4-5 युवक बैठे हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान हुक्का को लेकर कहासुनी हो गई। सौरभ ने हुक्का छूने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह नत्थी भाटी का है। इसके बाद दिनेश की वीडियो बनाकर नत्थी के बेटे ललित को भेज दी गई। घटना के दो दिन बाद 17 मार्च को ललित अपने साथियों लविश, गौरव और रितिक के साथ आया और दिनेश के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान पीड़ित परिवार ने डायल-112 पर कॉल की। मारपीट में घायल दिनेश की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में उसकी दो हड्डियां टूटी पाई गईं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed