{"_id":"69c2493b755d00b2da0d08fc","slug":"video-bjp-state-president-arrives-in-jewar-reviews-noida-airport-preparations-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे जेवर, परखी नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे जेवर, परखी नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियां
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:50 PM IST
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। प्रधानमंत्री यहां पर जनसभा भी करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन के महामंत्री धर्मपाल मंगलवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक शुरू हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में सांसद डॉ महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद हैं, जिनसे जनसभा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जनसभा में उमड़ने वाली आमजनों की भीड़ और उनके प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों से समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री की जनसभा को पूरी तरह से सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी भी पूरी क्षमता के साथ जनसभा की तैयारियों में जुट जाएं और 28 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।