{"_id":"69c16dde6d13b945b30c81e8","slug":"after-three-weeks-the-prepaid-meter-ran-out-of-balance-again-and-the-power-went-off-noida-news-c-1-noi1095-4084002-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन हफ्ते बाद प्रीपेड मीटर से खत्म हुआ बैलेंस, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन हफ्ते बाद प्रीपेड मीटर से खत्म हुआ बैलेंस, बिजली गुल
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों के नहीं लगे फोन, निवासी बोले नहीं चाहिए स्मार्ट मीटर, पुरानी व्यवस्था फिर हो बहाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब तीन हफ्ते बाद फिर प्रीपेड मीटर का बैलेंस अचानक निगेटिव होने से हजारों परिवारों की बिजली गुल हो गई। कई सेक्टरों के निवासियों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस बीच किसी भी अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। उपभोक्ताओं ने कहा कि इस बीच निगम का एप भी काम नहीं कर रहा था। बार-बार कोशिश करने पर मीटर रिचार्ज नहीं हो सका। वहीं विद्युत निगम के अधिक्षण अभियंता उमेश सिंह यादव ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों की बिजली काटी है जिनके रिचार्ज खत्म हो गए थे।
सेक्टर-52 शताब्दी विहार निवासी मिशा सिंह ने बताया कि करीब 15-20 परिवारों की दोपहर करीब एक बजे अचानक से बिजली काट दी गई। जब इस समस्या के लिए अधिकारियों को फोन कर जानकारी देने का प्रयास किया तो किसी भी अधिकारी ने फोन तक नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि निवासी सुरेश चौहान ने 12 मार्च को ही बिल जमा कर दिया गया फिर भी दोपहर 1 बजे घर की बिजली काट दी गई। वहीं सेक्टर-82 कुंज विहार दो और पॉकेट सात समेत सेक्टर 100, सेक्टर 82 के स्वर्णिम विहार समेत अन्य स्थानों पर भी सैकड़ों लोगों की बिजली काट दी गई। सेक्टर-105 आरडबल्यूए अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि जब से नई व्यवस्था बनी है तब से उपभोक्ताओं को समस्याएं आ रही हैं।
स्मार्ट मीटर लगने के 8 माह बाद अचानक आया 2 लाख का बिल
सेक्टर-55 के ई ब्लॉक मंदिर में आठ माह पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। कई बार मंदिर समिति की ओर से विद्युत निगम के अधिकारियों से बिल मांगते रहे, लेकिन बिल नहीं बनाया। जब आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल की ओर से इस मामले का संज्ञान लेकर अधिकारियों से बात की तो आठ महीने का दो लाख रुपये का बिजली बिल थमा दिया। जबकि इसके पहले मासिक बिजली बिल करीब आठ हजार तक ही आता था।
कोट
स्मार्ट मीटर से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत निगम के एमडी से बातचीत हुई है, वह जल्द आरडब्ल्यूए संग बैठक करेंगे। योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष फोनरवा
जब से नई व्यवस्था लागू हुई है और स्मार्ट मीटर लगे हैं, तब से लगातार समस्याएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों के पास इन समाधान के लिए समय ही नहीं है। - दीपक शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर 105
शताब्दी विहार के करीब 15-20 परिवार ऐसे हैं, जहां की बिजली दोपहर एक बजे बिन बताए काट दी गई, जबकि पिछला पूरा पैसा जमा है। -सुरेश चौहान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, शताब्दी विहार
मेरे सेक्टर में एक परिवार को डेढ़ लाख रुपये का बिजली बिल थमाया गया और बिजली काट दी गई। अब वह रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। शेखर गर्ग, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, स्वर्णिम विहार, सेक्टर-82,
हमारे यहां एक उपभोक्ता की सुबह सुबह बिजली काट दी गई, उनका न तो बिल आया, न ही रिचार्ज हो रहा। कोई लाइन जोड़ने तक नहीं आया। पवन यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-100
जिनका निगेटिव बैलेंस है, उनकी बिजली काटी गई है। उनसे आग्रह है कि वह अपने बकाया को जमा करें और रिचार्ज करें, पॉजिटिव होते ही उनके घर बिजली आने लगेगी। आम जनता के लिए हम हर समय मौजूद हैं, हर शिकायत का समाधान होगा।
-उमेश सिंह यादव, अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य), विद्युत निगम, गौतमबुद्ध नगर
-- -- --
ऋषभ कौशल
Trending Videos