सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: पंचशील ग्रीन्स 1 एओए को किया कोर्ट ने निरस्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
sdfg
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन एक एओए को एसडीएम कोर्ट दादरी ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा ने आदेश में कहा है कि तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कालातीत एओए द्वारा कराया गया चुनाव 28 अप्रैल 2024 और वर्तमान में उच्च न्यायालय में लंबित होने के बाद भी 13 अप्रैल 2025 को चुनाव करा दिए गए।
दोनों चुनाव को एसडीएम कोर्ट ने अवैध माना है। कोर्ट ने डिप्टी रजिस्ट्रार को आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। निवासी विकास कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश से यह स्पष्ट है कि पिछले 2 वर्ष से एओए अवैध रूप से कार्य कर रही थी और डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेशों का उल्लंघन कर रही थी। न्यायालय में वाद दायर होने के बाद भी बिना अनुमति खुद निर्णय ले रही थी। जिसके कारण एओए को निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि वह सोसायटी में शीघ्र नियमों के अनुसार और विधिमान्य चुनाव के लिए प्रयासरत है,लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए नियम कानून के विरुद्ध अपनी मनमानी करते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed