{"_id":"6a19a2eae7e7b4d49c0b3668","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96066-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला ने पूर्व सहकर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला ने पूर्व सहकर्मियों पर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख में एक महिला ने अपने पूर्व सहकर्मियों पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक प्लाजा में फरवरी तक एक कंपनी में कार्यरत थीं। आरोप है कि 14 फरवरी 2026 को शाम करीब पांच बजे प्लाजा परिसर में सीढ़ियों के पास कश्मीरी लाल धीमान, रीना देवी और केशव धीमान ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। घटना के समय मॉल में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विपक्षीगण ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनके चरित्र को भी बदनाम करने का प्रयास किया। उनके व्हाट्सएप संवादों का अनधिकृत प्रसारण और दुरुपयोग कर उनकी निजता का उल्लंघन किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।