सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfgf

Noida News: उड़ रही धूल से ग्रेनो बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
sdfgf
विज्ञापन
फोटो:----------------
Trending Videos

उड़ रही धूल से ग्रेनो बना देश का सबसे प्रदूषित शहर

-बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 313 रहा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लगातार उड़ रही धूल के कारण ग्रेटर नोएडा की हवा भी काफी प्रदूषित हो गई है। धूल के कारण बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में पहुंच गया है। 313 एक्यूआई के साथ ग्रेनो देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर भी रहा। जबकि दूसरे नंबर पर गाजियाबाद रहा। इनके अलावा अन्य किसी शहर का एक्यूआई रेड जोन में नहीं रहा हैं।

गर्मी शुरू होने के साथ ही ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण ऑरेंज और येलो जोन में बना हुआ है। बारिश के दौरान एक्यूआई ग्रीन जोन में 100 से कम भी रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिन से लगातार उड़ रही धूल ने ग्रेनो की हवा को खराब कर दिया। मंगलवार और बुधवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा था। जो बृहस्पतिवार को रेड जोन में पहुंच गया। ग्रेनो का एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। इनमें ग्रेनो वेस्ट की भूमिका अहम रही है। ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन में 350 से अधिक रहा है। जबकि नॉलेज पार्क तीन स्थित निगरानी केंद्र का एक्यूआई 265 दर्ज किया गया। ग्रेनो का एक्यूआई 13 दिन बाद रेड जोन में आया। इससे पहले 3 मार्च को एक्यूआई 300 से अधिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed