फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security guards caught a miscreant who had entered the society and handed him over to the police

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में घुसकर छिपा अलीगढ़ का वांछित बदमाश, सुरक्षा कर्मियों ने घेरकर दबोचा

Wed, 29 Jul 2026 01:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 29 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

घटना के दौरान सोसाइटी परिसर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी आरोपी को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Security guards caught a miscreant who had entered the society and handed him over to the police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में दर्ज मारपीट और छिनैती के मुकदमे में वांछित चल रहे एक डिलीवरी बॉय को पकड़ने पहुंची अलीगढ़ पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला। आरोपी ने ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुसकर छिपने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से वह पकड़ा गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और अलीगढ़ पुलिस टीम के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अलीगढ़ रवाना हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। अलीगढ़ पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा है और यहां डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद अलीगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार शाम आरोपी की तलाश में ग्रेटर नोएडा पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। 
विज्ञापन


भागते हुए वह पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी परिसर में घुस गया और छिपने का प्रयास किया।पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोसाइटी में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। पुलिस के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस टीम को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान सोसाइटी परिसर में मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी आरोपी को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई अलीगढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed